पलवल में नौ हजार हेक्टेयर में नया शहर बसाया जाएगा
फरीदाबाद, सितम्बर 19 -- पलवल, सरसमल। नोएडा एयरपोर्ट बनने के बाद जिला पलवल के विकास की पटकथा लिखी जाने लगी है। इसी कड़ी में सरकार ने पलवल-पृथला मास्टर प्लान-2041 को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत करीब नौ हजार हेक्टेयर में यहां एकीकृत नया शहर बसाया जाएगा। जहां सेक्टर, कॉलोनी, बहुमंजिला इमारत, उद्योग आदि सभी होंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी। पलवल-पृथला मास्टर प्लान-2041 में लॉजिस्टिक हब के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। परिवहन और संचार के क्षेत्र में पलवल तेजी से महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। इसे देखते हुए यहां भारी वाहनों की आवाजाही के लिए 100 मीटर तक चौड़ी सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। जिसको देखते हुए मास्टर प्लान के तहत पलवल में ड्राई पोर्ट सिटी विकसित करने की योजना है। इसे ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.