गुड़गांव, जून 22 -- पलवल,सरसमल। मानसून के दौरान सड़कों पर जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को नालों, ड्रेनों और जल निकासी तंत्र को पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों पर पहले से जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने और सभी कार्य समय पर पूरा करने को कहा। जिला सचिवालय में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मानसून प्रबंधन से जुड़े कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। रोड साइड नालों की सफाई, पानी की निकासी के रास्तों को खुला रखने और जोहड़ों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बारिश का पानी तेजी से निकल सके。

बैठक की जानकारी बैठक म...