पलवल, अगस्त 14 -- फरीदाबाद से सटे पलवल विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रमुख सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा। करीब साढ़े छह किलोमीटर सड़कों के निर्माण पर लगभग 3.8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम शुरू होने के बाद करीब पांच महीने में सड़कें तैयार करने का लक्ष्य है, जिससे ग्रामीणों का सफर आसान होगा। बता दें कि इन तीनों सड़कों की हालत बरसात के दिनों में काफी खराब हो गई थी। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि इमरजेंसी के समय शहर जाने के लिए कई बार सोचना पड़ता था। अंधेरा होने के बाद इन सड़कों पर आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं था। दीघोट से रुंधी जाने वाली सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा नए सिरे से बनाया जाएगा। मौजूदा सड़क को सुधारने के बजाय इसकी चौड़ाई बढ़ाने और मजबूती के साथ दोबारा तैयार करने की योजना ...