फरीदाबाद, मार्च 5 -- अजित कुमार, पलवल। पलवल शहर के पेयजल की नई पाइप लाइन डालने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 101 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 80 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही शहर में सात नए पानी के टैंक बनाकर आपूर्ति व्यवस्था मजबूत की जाएगी। साथ ही लोगों के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो सकेगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की योजना तैयार की है। विभाग के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में कई जगह पानी की लाइनें पुरानी या क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। नई योजना के तहत इन स्थानों पर नई पाइप लाइन डाली जाएगी और पुरानी टूटी लाइनों को भी बदला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पर काम अगले एक सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है। कार्य पूरा होने के बाद श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.