पलवल, मार्च 6 -- हरियाणा के पलवल में लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 2 बदमाशों को गोली मारकर पकड़ लिया और 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पलवल क्राइम ब्रांच की टीम ने कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना गुरुवार देर रात की है। सीआईए इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश रोहित और रंजीत के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने उनके दो सा...