फरीदाबाद, मार्च 5 -- चंडीगढ़/नूंह,मुख्य संवाददाता। तावडू में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए नए बाईपास के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को चार लेन बनाने की योजना भी बनाई गई है। एलाइनमेंट तय करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय स्तर पर समीक्षा चल रही है। हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा ने गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र में यह जानकारी दी। वह विधायक तेजपाल तंवर के प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने बताया कि तावडू क्षेत्र में यातायात दबाव को देखते हुए सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की योजना पर काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि तावडू शहर के दक्षिणी हिस्से में करीब 3.80 किलोमीटर लंबा बाईपास पहले से मौजूद है। समय के साथ इस बाईपास के आसपास काफी निर्माण हो चुका है, जिसके कारण यह मार्ग अब शहर के अंदरूनी...