फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पलवल और नूंह जिले के लोगों को जल्द ही अपने ही जिले में एमआरआई जांच की सुविधा मिलने जा रही है। दोनों जिलों के नागरिक अस्पतालों में एमआरआई केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि आने वाले समय में इन केंद्रों पर मरीजों को रियायती दरों पर एमआरआई जांच उपलब्ध कराई जाएगी। अभी तक इन जिलों के मरीजों को एमआरआई जांच के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक और समय दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ती थी। नई सुविधा शुरू होने से हजारों मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि पलवल और नूंह के नागरिक अस्पतालों में पहले से ही रियायती दरों पर सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभा...