लखनऊ, फरवरी 24 -- पलट देंगे-पलट देंगे, कहते-कहते आखिरकार चालक ने बस को पलट ही दिया। इस दुर्घटना में पांच की मौत हो गई और 40 यात्री घायल हो गए। यह खुलासा पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई बस संख्या एचआर-55-एफ-1323 की जांच में हुआ है। परिवहन निगम की टीम ने हादसे का कारण जानने के लिए जांच की। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद यात्रियों से पूछताछ में पता चला कि टोल प्लाजा को पार करते ही बस के ड्राइवर ने बस के मालिक से फोन पर बात की। किसी बात पर उनमें झगड़ा होने लगा। यात्रियों के अनुसार ड्राइवर बार-बार फोन पर यह कह रहा था कि पलट देंगे-पलट देंगे। उसके बाद फोन काटने के कुछ ही देर बाद बस पलट गई। आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि टोल प्लाजा आते ही ड्राइवर चौकन्ना हो जाते हैं, चाहें वह कितना ही थके हों। टोल पर रुकने क...