बांदा, मई 15 -- बबेरू। शादी से पहले दहिनवारा कार्यक्रम को लेकर गांव जाते समय ओरन रोड मुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर मे सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल नहीं लाया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में कुल 35 लोग सवार थे। कस्बे के ओरन रोड मुक्तिधाम के पास दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के आगे अचानक चार पहिया गाड़ी आ गई, जिसको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मुक्तिधाम के सामने खाई में पलट गया। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग खाई में गिर गए,जिसमें पांच लोगों की गंभीर चोटें आई हैं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बब...