कटिहार, अप्रैल 29 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पलटनिया चौक पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौतारा थाना कांड संख्या 90/26 के प्राथमिक अभियुक्तों के रूप में हुई है। तीनों रौतारा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय हिरासत में भेजा गया है। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में तीन लोग गिरफ्तार यह भी पढ़ें- सुपौल : नशे में हंगामा कर रहे दो युवक समेत एक अधेड़ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...