नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- मथुरा, प्रमुख संवाददाता। मथुरा में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के समापन कार्यक्रम में गुरुवार रात गायिका पलक मुच्छल के नहीं पहुंचने पर हंगामा हो गया। बीएसए कॉलेज में आयोजित मेले में उनकी प्रस्तुति देखने के लिए हजारों लोग जुटे थे। देर रात कार्यक्रम निरस्त होने की घोषणा पर लोगों ने नाराजगी जताई और आयोजकों को घेरा। श्री अग्रवाल सभा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंति प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि गायिका के नहीं आने से समाज के लोगों के साथ धोखा हुआ है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी है। वहीं, इवेंट कंपनी के निदेशक अमित तिवारी का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान खानपान चलने के कारण गायिका ने प्रस्तुति देने से इनकार कर दिया था। अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव हर वर्ष धूमधाम से ...