नई दिल्ली, जून 3 -- यूएई महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल महिला प्रीमियर कप 2026 में धमाकेदार जीत हासिल की। सऊदी अरब महिला के खिलाफ यूएई की टीम ने सिर्फ 5 गेंदों में लक्ष्य हासिल करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही ये मुकाबला रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। महिला T20I इतिहास में सबसे तेज चेज करने के मामले में यूएई की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है। सऊदी अरब टीम महिला प्रीमियर कप 2026 में पहले बैटिंग करते हुए 27 रन ही बना सकी, जहां यूएई के तीन गेंदबाजों ने 3-3 विकेट चटकाए। इसके जवाब में यूएई ने 5 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यूएई ने 5 गेंदों में जीता मैच यूएई की महिला टीम ने टी20 एशिया कप क्वालिफाइंग की शुरुआत में ही इतिहास की सबसे तेज जीतों में से एक दर्ज करके अपनी मजबूत छाप छोड़ी। संयुक्त अरब अमीरात की...