रांची, मई 13 -- खूंटी, संवाददाता। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले के विद्यालयों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, खूंटी के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- सायंस में पिहु, कॉमर्स में साक्षी बनी डीएवी खूंटी के टॉपर कॉमर्स संकाय के परिणाम कॉमर्स संकाय में कुल 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 22 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस संकाय में पलक कुमारी ने सर्वाधिक 416 अंक (83 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। राघो मुंडा 407 अंक (81.4 प्रतिशत) के साथ द्वितीय तथा विष्णु मुंडा 342 अंक (68.4 प्रतिशत) प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- कोलकाता पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं में परिणाम शानदारआर्ट्स संका...