बिहारशरीफ, मार्च 13 -- पलंग से गिरकर बुजुर्ग की मौत चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सदर बाजार निवासी 80 वर्षीय दशरथ साव उर्फ कोईली साव की मौत पलंग से गिर जाने के कारण हो गयी। परिजन ने बताया कि गुरुवार की रात में सोये अवस्था में अचानक बुजुर्ग पलंग से नीचे गिरकर घायल हो गये। गंभीर स्थित में उन्हें इलाज के लिये नगर पंचायत के सीएचसी में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेखपुरा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...