मऊ, अप्रैल 14 -- मऊ, संवाददाता। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती अवसर पर पुलिस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान सभी थानों और कार्यालयों पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- मानवता के उत्थान के लिए बाबा साहेब ने किया प्रयास यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में डॉ. आंबेडकर के योगदान का किया स्मरण यह भी पढ़ें- क...