नई दिल्ली, अगस्त 12 -- अगर आपको बोनस मिला है, सैलरी बढ़ी है या अचानक बड़ी रकम हाथ में आई है। तो सबसे पहले लोन चुकाने का ख्याल आना तय है। कई लोगों को लगता है कि ऐसा करने से उनका क्रेडिट स्कोर तुरंत बढ़ जाएगा। हालांकि, लोन जल्दी खत्म करने और क्रेडिट स्कोर बढ़ने के बीच सीधा संबंध जरूरी नहीं है। इसलिए फैसला केवल क्रेडिट स्कोर को ध्यान में रखकर नहीं करना चाहिए। आप अपनी जरूरत के हिसाब से लोन पहले खत्म करने का प्लान करें।समय पर ईएमआई चुकाना सबसे अहम क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाए रखने में आपकी पेमेंट की आदत जरूरी है। लोन की ईएमआई लगातार समय पर चुकाना आपके क्रेडिट रिकॉर्ड के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आपने तीन साल का पर्सनल लोन लिया और दो साल में ही पूरी रकम चुका दी, तो जरूरी नहीं कि अगले ही महीने आपका क्रेडिट स्कोर बढ़ जाए। इसके मुकाबले नियमित रूप...