नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- विश्च हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रस्तावित संविधान और शरिया संरक्षण आंदोलन का विरोध किया है। साथ ही कहा है कि कोई भी पर्सनल लॉ संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। विहिप का आरोप है कि संविधान और इस्लामिक कानून को एक बराबर रखकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड देश की एकता के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कहा कि वे संविधान को स्वीकार करें, कानून का पालन करें और देश का सम्मान करें, यही असली सुरक्षा है। मालूम हो कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने पिछले हफ्ते देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की थी। यह भी पढ़ें- संविधान-शरीयत बचाने को मुस्लिम पर्सनल बोर्ड करेगा आंदोलन इसके तहत प्रमुख शहरों में जनसभाओं और विरोध प्रदर्शन की योजना है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का आरोप है कि मुसलमानों के साथ भेदभाव हो रहा है...