मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- रामराज रामराज के दशमेश पब्लिक स्कूल में पर्सनलिटी डेवलपमेंट एवं प्रभावी शिक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रख्यात पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विशेषज्ञ एवं टीचर ट्रेनर शै‍ली तिवारी द्वारा संचालित की गई। उन्होंने बताया कि बच्चों में अनुशासन के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल असेंबली में कविता पाठ, भाषण ,समाचार पढ़ने के अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने बच्चों में कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाने पर भी जोर दिया तथा बच्चों की शिक्षा को सरल बनाने के अनेकों टिप्स दिए ताकि बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई को आसान तरीके से पढ़ सके। यह भी पढ़ें- मासिक धर्म जागरूकता व स्वच्छता पर कार्यशाला बता दे कि शै‍ली तिवारी को शिक्षा क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है तथा ...