जहानाबाद, मई 26 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दोनों संप्रदाय के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी व संचालन कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार ने किया।

बैठक का उद्देश्य बैठक में बीडीओ ने उपस्थित नागरिकों से बकरीद पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द, भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइन से सभी को अवगत कराते हुए कहा कि पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये। कहीं से कोई तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसका ख्याल रखा जाय।

शांति व्यवस्था की चेतावनी बैठक में थानाध्यक्ष समीर कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने...