बांदा, मार्च 18 -- बांदा। संवाददाता जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में जनपद में नवरात्रि एवं ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुईं। कहा कि दोनों पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिजली, पानी, सफाई की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि जुलूसों एवं आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं समाज के संभा्रन्त प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, नगर मजिस्टे्रट संदीप केला, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्...