भभुआ, मार्च 16 -- रामनवमी व ईद पर्व को ले शांति समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी और ईद पर्व को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सोमवार को हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर अफसरों, गणमान्यजन व समिति के सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अमित कुमार व एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने संयुक्त रुप से की, जबकि संचालन नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पर्व के दौरान डीजे बजाने व शस्त्र प्रर्दशन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। रामनवमी व ईद पर्व के दौरान शहर के बिजली, पानी व सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। अधिकारियो ने रामनवमी व ईद पर्व के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने की बात कही गई। असामाजिक तत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.