गाज़ियाबाद, मार्च 5 -- गाजियाबाद, संवाददाता। होली पर जिले में शराब और बीयर की बिक्री ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आबकारी विभाग के मुताबिक गाजियाबाद निवासियों ने करीब 20 करोड़ रुपये की शराब और बीयर खरीदी। इनमें शौकीन लोगों ने बीयर को ज्यादा तवज्जों ज्यादा दी। जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि रंगोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की वजह से शराब की दुकानें बंद रही। इसकी वजह से होलिका दहन और सुतक वाले दिन शराब और बीयर की जमकर बिक्री हुई। जिले में वर्तमान में 214 देसी शराब की दुकानें, 192 कंपोजिट दुकानें, 43 मॉडल शॉप और 14 भांग की दुकानें संचालित हो रही हैं। अनुमान है कि जिले में चार करोड़ रुपये से अधिक की बीयर की बिक्री हुई, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। पिछले साल तीन करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। वहीं, अंग्रेजी शराब की बिक्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.