देवघर, सितम्बर 2 -- जसीडीह प्रतिनिधि श्री कृष्ण जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा के दौरान देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पूर्व रेलवे ने देवघर को केंद्र में रखते हुए तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें देवघर से जमालपुर, गोड्डा और सुल्तानगंज के बीच अलग-अलग तिथियों में संचालित होंगी। अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन से पर्व के दौरान यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिल सकेगी। रेलवे के अनुसार सभी विशेष ट्रेनें मार्ग के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहरेंगी। अतिरिक्त सेवाओं का उद्देश्य पर्व के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को संभालने के साथ श्रद्धालुओं को सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराना है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे ट्र...