घाटशिला, मार्च 18 -- पोटका,संवाददाता। कोवाली थाना शांति समिति की बैठक मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। डीएसपी ने सभी शांति समिति के सदस्यों से कहा कि रामनवमी पर्व, ईद और सरहूल शांति और सदभावना के साथ मनायें, किसी भी तरह की उपद्रव की घटना की सूचना तत्काल थाना को दें। किसी भी हाल में कानून को अपने हाथ में न लें। वहीं, बैठक में विजय बजरंग अखाड़ा हल्दीपोखर के लाइसेंसी रतन सोनकर ने पूर्व की तरह रंकिणी मंदिर के समीप बैरिकेडिंग करने, झंडा विसर्जन मार्ग में रखी सामग्री को हटवाने, जल छिड़काव, विसर्जन के समय मुख्य पथ पर आवागमन पर अस्थायी रोक लगाने की मांगों को रखा। ग्राम प्रधान मो. असलम ने पर्व के पूर्व किसी निर्दोष के खिलाफ 107 धारा का नोटिस नहीं देने एवं हल्दीपोखर मेन रोड में रोजाना लग रहे सड़क जाम से निजात दिलाने का मुद्...