लखीसराय, मार्च 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी चैत्र नवरात्र, ईद-उल-फितर, चैती छठ, रामनवमी एवं महावीर जयंती के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी वैभव शर्मा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी प्रमुख पूजा स्थलों, जुलूस मार्गों एवं मेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मेला क्षेत्र में अग्निशमन की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके लिए फायर ब्रिगेड वाहन एवं प्रशिक्षित फायरमैन की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त...