मोतिहारी, मार्च 19 -- रक्सौल, हिसं। आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति, विधि-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर गुरुवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।बैठक को सम्बोधित करती एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि रक्सौल की पहचान आपसी भाईचारे व सांप्रदायिक सौहार्द के लिए रही है, जिसे हर हाल में कायम रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ईद व रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस निर्...