मोतिहारी, मार्च 15 -- मोतिहारी,निप्र। मोतिहारी नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक महापौर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में हुई। मौके पर आगामी ईद व चैती छठ पर्व को लेकर ईदगाह,मस्जिदों व चिन्हित छठ घाटों के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही गली-मोहल्लों एवं मुख्य सड़कों की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। महापौर ने बताया कि अब पुराने वार्डों में भी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। मौके पर आयुक्त आशीष कुमार,उपमेयर डॉ.लालबाबू प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...