कौशाम्बी, फरवरी 23 -- होली और रमजान पर्व के मद्देनजर जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार छापेमारी कर रही है। इस क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने अजुहा समेत विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने अझुवा बाजार के विवेकचंद्र किराना स्टोर से पराग ब्रांड पापड़, सुनील किराना स्टोर से बेसन तथा नरेंद्र किराना स्टोर से बीकानेरी पापड़ एवं मूरतगंज स्थित जादौन स्वीट्स से खोया का नमूना संग्रहित किऱ जांच के लिए ले गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार होली अभियान अंतर्गत अब तक कुल 18 नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार, डॉ. भरत कुमार मिश्र एवं अरविंद कुमार सिंह शामिल रहे। टीम ने व्यापारियो...