नोएडा, अप्रैल 18 -- नोएडा, उदय सिंह। हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया का पर्व रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ये दिन शादियों और खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। परंपरागत रूप से सोना, चांदी, भूमि या वाहन खरीदने का विशेष महत्व होता है। पर्व और शादी का सीजन शुरू होने से नोएडा के बाजारों में रौनक है। अक्षय तृतीया पर खासकर ज्वेलरी बाजार में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख बाजारों में ज्वेलरी शोरूम, वाहन शोरूम आदि को आकर्षक सजावटी झालर, लाइटिंग, आदि से सजाया गया है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार अक्षय तृतीया पर ज्वेलरी की बिक्री में 20-25 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया की सुबह से ही शुभ मुहूर्त शुरू, जानें अपने शहर अनुसार अक्षय तृतीया का मुहूर्त कई नामी ब्रांड्स ने ग्राहकों को आकर्षि...