लातेहार, मार्च 21 -- बेतला, प्रतिनिधि। बरवाडीह के थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा एक जनहित याचिका में पारित आदेश के हवाले से कहा है कि कोई भी पर्व-त्योहार या जुलूस-शोभा यात्रा में सरकारी एस.ओ.पी (मानक संचालन नियमों)‌ का पूरी निष्ठा से पालन करना सभी पूजा समितियों व आयोजकों को बेहद जरूरी और जिम्मेदारी है। इसकी अवहेलना या अनदेखी किए जाने की दशा में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सीधे तौर पर कार्रवाई की जाएगी।उन्हें किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। वहीं थाना प्रभारी ने साफ कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...