रांची, मार्च 18 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। थाना में बुधवार को सरहुल, ईद ओर रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी ने भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का निर्णय लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई, साफ-सफाई, बिजली-पानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। पर्व के दौरान शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने, दूसरे समुदाय के धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने पर भी चर्चा हुई। जुलूस में शामिल होनेवाले अखाड़ेधारियों से तय मार्गों से जाने की बात कही गई। पर्व के दौरान शरारती तत्वों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई। साथ ही सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट नहीं करने की बात भी कही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.