बहराइच, मार्च 20 -- विशेश्वरगंज। ईद एवं नवरात्रि पर्वों को सकुशल मनाने के लिए विशेश्वरगंज थाने में थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि कोई समस्या होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल तथा धार्मिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मियों के माध्यम से धार्मिक स्थलों एवं आस-पास के क्षेत्रों में समय से पूर्व साफ-सफाई सुनिश्चित कराएं। साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून- व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा जताई।...