फतेहपुर, अगस्त 24 -- फतेहपुर। आगामी रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने परंपरागत मार्गों से ही जुलूस निकालने और किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकायों को मार्गों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, गड्ढों की मरम्मत और चूने का छिड़काव कराने को कहा। बिजली विभाग को ढीले तार और जर्जर पोल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सैदाबाद में बारावफात जुलूस में डीजे पर रहेगी रोक एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई...