लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, संवाददाता।महापौर सुषमा खर्कवाल के सम्मान में पर्वतीय समाज ने हजरतगंज जीपीओ पार्क पर एकजुटता दिखाई। शनिवार शाम को जीपीओ पार्क पर जुटे पर्वतीय समाज के लोगों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मांग की कि वह महापौर के आवास पर बदसलूकी करने वाले समाजवादी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करें। उनसे माफी मंगवाएं, तभी पर्वतीय समाज शांत होगा। महापौर के समर्थन में पर्वतीय समाज ने जुलूस निकाला।महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास पर कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आंदोलन करते हुए बदसलूकी की थी। महापौर के आवास की नेम प्लेट तोड़ दी थी। इससे नाराज पर्वतीय समाज की महिलाएं, पुरुष अधिक संख्या में शनिवार शाम को जीपीओ पार्क हजरतगंज पर इकट्ठा हुए। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने मुकदमा वापसी को लेकर किया प्रदर्शन यहां से हाथों में ...