अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- वीपीकेएएस की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों में प्याज के बीज उत्पादन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें किसानों को बीज उत्पादन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने व्याख्यान देने के साथ किसानों से सीधा संवाद कर उनकी प्रतिक्रियाएं भी जानी। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में हिमोत्थान सोसाइटी की ओर से प्रायोजित प्रशिक्षण में उत्तरकाशी व बागेश्वर जिले के किसानों व हिमोत्थान सोसाइटी के पांच कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में प्याज के बीज उत्पादन के विभिन्न पहलुओं बीजोपचार, पौधशाला प्रबंधन, कंद उत्पादन व भंडारण, बीज उत्पादन, पोषक तत्वों का प्रबंधन, एकीकृत रोग व कीट प्रबंधन आदि की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि संस्थान की प्रजा...