गया, दिसम्बर 1 -- तीन दिनों से रात में ठंड कम गयी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है। सोमवार को दिन में हल्के बादल के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आयी। लेकिन, न्यनूतम में कोई परिवर्तन नहीं। तीन-चार दिनों में ठंड बढ़ने का अनुमान नहीं है। मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में अभी तक पश्चिमी विक्षोभ नहीं है। जब तक पश्चिमी विक्षोभ नहीं आएगा तब तक ठंड में वृद्धि नहीं होगी। पश्चिमी विक्षोभ के बाद पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी होगी। फिर वहां से बर्फीली हवा यानी सर्द पछुआ आएगी तब ही ठंड बढ़ेगी। अगले चार-पांच दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के आने के कोई आसार नहीं है। चार दिनों से न्यूनतम सामान्य से अधिक और अधिकतम कम मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर का दिन 10.0 डिग्री पर गया जी सबसे सर्द रहा। दूसरे दिन यानी 27 नवंबर को भी 10...