पर्वतीय कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति सुधरेगी
गाज़ियाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। पर्वतीया कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बेहतर होगी। नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर-6 में नई पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ वाल्व चैंबरों की मरम्मत की जाएगी। विभाग ने तीन माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पर्यतीय कॉलोनी में कई सालों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। कॉलोनी में पड़ी लाइन पुरानी होने के कारण लीकेज की समस्या भी काफी ज्यादा है। गर्मी में पानी की संकट और ज्यादा बढ़ गया है। चार-चार दिन में पानी आता है। मजबूरीवश लोगों को टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। योजना के तहत वैद्य रोड से साहिल मीट शॉप तक और नेतराम वाटिका के पास पतली गली क्षेत्र में 100 एमएम व्यास और 6 किलोग्राम प्रेशर क्षमता वाली पीवीसी पानी की लाइन बिछाई जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.