काशीपुर, सितम्बर 2 -- काशीपुर। 'हिन्दुस्तान' हिमालय बचाओ अभियान के तहत बुधवार को कोर्ट परिसर में 67 अधिवक्ताओं ने हिमालय प्रतिज्ञा लेकर हिमालय की रक्षा का संकल्प लिया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने अधिवक्ताओं को हिमालय प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्वतराज हिमालय हमारे देश का मान है और इसकी रक्षा करना सभी का दायित्व है। बार सचिव यशवंत चौहान ने कहा कि हिमालय जलवायु, जनजीवन और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हिमालय की ऊंचाई हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस दौरान अधिवक्ता बीसी नौटियाल, प्रीति कश्यप, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अब्दुल सलीम, भास्कर त्यागी, सैयद आसिफ अली, पंकज कलकल, रामकुमार चौहान, इनामुल हक, देवांग मिश्रा, दक्ष खुल्वे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राजकीय डिग्री कालेज में विद्यार्थियों ने ली हिमाल...