धनबाद, मई 13 -- धनबाद, मुकेश सिंह। धनबाद में कैटेगरी (टू) के 10 बड़े बालू घाटों की नीलामी के आठ-नौ महीने होने के बाद भी अबतक उठाव शुरू नहीं हो पाया है। वजह बालू घाटों को पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिलना है। नतीजतन धनबाद में ऊंची दर पर तस्करी का बालू बिक रहा है। दबी जुबान इस बात को विभाग के अधिकारी भी स्वीकार करते हैं। बताया गया कि बालू तस्करी रोकने को अभी चंद दिन पहले रांची में उच्चस्तरीय बैठक में जुर्माने की राशि में वृद्धि की गई है। बिना चालाना ट्रैक्टर पकड़ाने पर अब पांच हजार की जगह 50 हजार जुर्माना और 10 गुना रॉयल्टी तथा ट्रक-हाइवा पकड़ाने पर पांच लाख तक जुर्माना एवं 10 गुना रॉयल्टी का प्रावधान किया गया है। इसके बाद भी धनबाद में बालू तस्करी जारी है। बराकर नदी से हर दिन सैकड़ों बालू लदे वाहन निकलते हैं। जरूरतमंदों को ज्यादा कीमत पर बालू खर...