नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआइएम) के तहत एम्स के ट्रॉमा सेंटर में प्रस्तावित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण पर्यावरण संबंधित स्वीकृति और पेड़ काटने के आदेश के इंतजार में रुका हुआ है। पेड़ काटने की स्वीकृति के लिए एम्स द्वारा दिया गया आवेदन दो वर्ष से और पर्यावरण से संबंधित स्वीकृति का मामला भी पौने दो वर्ष से लंबित है। इस वजह से एम्स ट्रॉमा सेंटर के परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने की योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित संसदीय समिति की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। कोरोना के दौरान संक्रामक बीमारियों व गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आईसीयू सुविधा की कमी महसूस होने पर देशभर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने की केंद्र स...