वाराणसी, मई 29 -- वाराणसी, हिटी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 5 से 21 जून के बीच विविध आयोजन के जरिए आमजन से जुड़ेगी। वहीं कार्यकर्ताओं को अगले विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षित और प्रोत्साहित करेगी। इसी निमित्त गुलाब बाग (सिगरा) और रोहनिया स्थित कार्यालय में कार्यशालाएं हुईं। गुलाब बाग में एमएलसी अरुण पाठक ने कहा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर बूथ स्तर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलेगा। 8 से 14 जून को मंडलस्तर पर स्वच्छता अभियान और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रगति पथ यात्रा निकाली जाएगी। कम से कम 50 प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क कर उन्हें उपलब्धियों की बुकलेट भेंट की जाएगी। 16 को स्वास्थ्य शिविर और 17 से 20 जून तक जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें 12 साल के विकास कार्यों को दिखाया जाएगा。 यह भी पढ़ें- मोदी सर...