मुरादाबाद, दिसम्बर 2 -- मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से मंगलवार को पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं स्वच्छ वायु के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करके की। कार्यक्रम का संयोजन समिति की संयोजिका प्रो. किरन त्रिपाठी, प्रो. एकता भाटिया, डॉ. इंदु सिंह राजपूत, डॉ. सीमा मलिक, डॉ. प्रेमलता कश्यप, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. सीमा रानी, शिवानी गुप्ता, प्रो. किरन साहू, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. अपर्णा जोशी, प्रो. करुणा आनंद आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...