भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था नागरिक विकास समिति की ओर से सोमवार को आदमपुर स्थित एक होटल में अहम बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष रमण कर्ण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पर्यावरण सुरक्षा और सूखे नशे के उन्मूलन को लेकर शहर में वृहद जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, संस्था के वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय लेख को सर्वसम्मति से पारित करते हुए सीए प्रदीप झुनझुनवाला को ऑडिट की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के सचिव सतनारायण प्रसाद और संगठन सचिव आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि भागलपुर को शिक्षा का हब बनाने के लिए आधारभूत संरचना के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए डॉ. कुमार नीरव और रमेंद्र ज्योति शंकर के संयोजन में एक विस्तृत मे...