रामनगर, दिसम्बर 16 -- रामनगर। कॉर्बेट की पर्यावरण सखियों ने मंगलवार को हिम्मतपुर डोटीयाल, सांवल्दे ईस्ट, वेस्ट, ढेला, गौतम नगर मालधन, आनंद नगर मालधन, क्यारी आदि से कुल 4850 किग्रा प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। यह कचरा 192 गांठों के रूप में देहरादून के वेस्ट वॉरियर्स सोसाइटी के एमआरएफ हर्रावाला केंद्र भेजा गया। जहां इसका को-प्रोसेसिंग व वैज्ञानिक उपचार किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने इस पहल की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...