पर्यावरण संरक्षित करना हमारे संस्कार में होना चाहिए
बोकारो, जून 3 -- वन व पर्यावरण सुरक्षा समिति पिलपिलो के तत्वावधान में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर बुधवार को पिलपिलो मोड़ स्थित यात्री शेड में समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद महतो ने की। निर्णय लिया गया कि 5 जून को पिलपिलो मोड़ में वृहद पौधरोपण, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता फैलाया जायेगा। शिक्षक सह समिति संरक्षक उमेश कुमार महतो ने कहा कि पर्यावरण बचाना केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि हमारा संस्कार होना चाहिए। आज के बच्चे अगर पेड़ का महत्व नहीं समझेंगे तो कल सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। 5 जून को हम सबको मिलकर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना है और उसकी रक्षा भी करनी है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण पर चित्रकला, निबंधन व स्लोगन प्रतियोगिता उस दिन मुख्य अतिथि झामुमो के केन्द्रीय सदस्य अखिलेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.