पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य
आगरा, अगस्त 2 -- आगरा सर्किल के वन संरक्षक डा. अनिल कुमार पटेल का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं है। हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा लगाकर देखभाल का संकल्प लेता है तो इससे पर्यावरणीय चुनौतियों का प्रभावी समाधान हो सकता है। वे रविवार को यूपीएसआईडीसी सिकंदरा में वन विभाग के सहयोग से राज्य स्तरीय गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। मुख्य वक्ता प्रांत संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि शिवेंद्र ने कहा कि जल संरक्षण व पौधरोपण करें, प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली को अपनाएं। शिक्षाविद और पर्यावरणविद राहुल बंसल ने कहा कि शिक्षा और पर्यावरण दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। स्कूलों के जरिए पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति विकसित की जा सकती है। कार्यक्रम में तीन प्रकाशनों का लोकार्पण किया गया। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.