मधेपुरा, मई 5 -- मधेपुरा। नगर संवाददाता पर्यावरण सरंक्षण से मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। पर्यावरण के नुकसान का खामियाजा मानव जाति भुगतने को विवश है। यह बातें प्रधान जिला जज बलराम दूबे ने सिविल कोर्ट परिसर में मंगलवार को पौधरोपण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को किसी भी समारोह व अन्य मौके पर एक-एक पौधा जरूर लगानी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह जज पूजा कुमारी साह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को संकल्पित होना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय में मानव जाति के लिए चुनौती बनी हुई है। जिला जज, एडीजे सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने बारी-बारी से पौधरोपण किया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण से ही मानव जीवन रहेगा सुरक्षित: जिला जज मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण, कर्मचारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। यह...