रुद्रपुर, जुलाई 27 -- खटीमा, संवाददाता। हरेला महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत बंडिया में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन की ट्रस्टी गीता धामी के निर्देशन में किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने वर्चुअल माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास पौधे लगाने चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। यह भी पढ़ें- पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सोमनाथ मौर्य ने सभी ग्रामीणों से एक...