लखीमपुरखीरी, जून 12 -- पर्यावरण संरक्षण सप्ताह में शुक्रवार को सिविल कोर्ट परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन ने पौधारोपण कार्यक्रम किया। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बार पदाधिकारियों ने छायादार एवं फलदार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधीश के सानिध्य में हुआ। इस दौरान न्यायाधीश पुष्पेंद्र कुमार सिंह सहित अध्यक्ष सर्वेश मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, महामंत्री उमाकांत जायसवाल, मो. इजहार, बशीर अहमद, रामप्रताप मौर्य, शशिकांत पांडे, मेजर सिंह, सुबोध सिंह, लवकुमार तिवारी, कमल पांडे, सतीश शुक्ला, अविरल दीक्षित, दीपक गिरि, शमशाद, संदीप मौर्य, महेश पांडे, अर्जिता शिल्पकार, अमेरिका राठौर, आशीष गुप्ता, राकेश वैश्य, प्रदीप दीक्षित, सुमित गुप्ता, अपूर्व दीक्षित, पृथ्वीपाल और रामजी राना आदि वकीलों तथा न्य...