प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तरुण चेतना प्रतापगढ़ की ओर से ग्राम पंचायत सरसतपुर में आओ मिलकर 'धरती को बचाएं, भविष्य को संवारें' विषयक पर्यावरण जागरूकता समारोह हुआ। मुख्य अतिथि कृषि विभाग के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों, जल, भूमि एवं जैव विविधता की भूमिका पर प्रकाश डाला। कृषि रक्षा इकाई के डेवलपमेंट प्रोफेशनल ऑफिसर नीरज मिश्रा ने पर्यावरण और कृषि के संबंध पर विस्तार से चर्चा की। तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने कहा कि आज केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। यह भी पढ़ें- बांका: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण डॉ....